लखनऊ । बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शानदार जीत के बाद राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूनाथ गुप्ता के नेतृत्व में अरविंदो पार्क इंदिरा नगर में जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव संगठन मुकेश गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत बिहार की जनता के भरोसे और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा “बिहार के मतदाताओं ने चिराग पासवान पर जो भरोसा दिखाया है, वह ऐतिहासिक है। यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि विकास, युवा सशक्तिकरण और बेहतर शासन की सोच की जीत है। हम बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आपस में गले मिलकर और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया और बिहार की जनता का धन्यवाद किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूनाथ गुप्ता ने चिराग पासवान के नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की और माना कि युवाओं तथा आम जनता की आकांक्षाओं को सबसे बेहतर तरीके से समझने और पूरा करने की क्षमता चिराग पासवान में ही है।
लखनऊ में जुटे समर्थकों ने कहा कि बिहार में लोजपा (राम विलास) की यह जीत पूरे देश में नई राजनीतिक ऊर्जा का संदेश दे रही है। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार एक नए विकास अध्याय की शुरुआत करेगा।
