Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सड़के जर्जर होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, कई सड़के जर्जर ! सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे, गिट्टी, पत्थर पड़े होने से होते हैं हादसे


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर हाईवे से करौंदी गांव को जोड़ने वाली सड़क काफी सालों से जर्जर पड़ी हुई है, लेकिन जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी विभाग अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की ध्यान नहीं दे रहें हैं। जिससे कि आए दिन राहगीरों को काफी परेशानी होती है। वहीं मंडी परिषद से बनीं माल रोड से मरपा मलूकपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क भी काफी सालों से जर्जर पड़ी हुई हैं जिसकी हालत काफी दयनीय हैं जिस पर राहगीरों को आए दिन गड्ढे के चलते चोटिल होना पड़ता है। वहीं माल रोड से रायपुर राजा गांव जाने वाली नहर पटरी वाली रोड भी जर्जर होने से रायपुर राजा के ग्रामीणों को काफी समस्याएं होती हैं, ग्रामीणों की मांग है कि यह सड़क बनाई जाए। वही महत्वपूर्ण सड़क अकडरिया कलां गांव से होते हुए दुघरा होते हुए जमखनवां होकर बगहा गांव व करौदी गांव होते हुए मानपुर सब्जी मंडी को जोड़ने वाली सड़क काफी दयनीय हालत में हैं यह सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है, लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिस कारण यह सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे व बड़े-बड़े पत्थर रोड़ी लोगों को चोटिल कर रही हैं। यह सड़क लगभग आधा दर्जन गांवों को जोड़ती है जिससे मानपुर सब्जी मंडी जाने वाले सैकड़ो की तादाद में किसान इस सड़क पर सुबह 3 बजे से ही सफर करनें लगते हैं, इस सड़क पर गहरे गड्ढे व बड़े-बड़े पत्थर गिट्टी पड़े होने से क्षेत्रीय नागरिकों व आम जनता को काफी परेशानी उठा कर सफर करने पर मजबूर हैं, लेकिन इस तरफ क्षेत्रीय जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते हैं यह सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। वही माल रोड से हरदा कालोनी होते हुए अकडरियां कला गांव व अकड़रिया खुर्द लासा होते हुए सड़क भी जर्जर है,सड़क इतनी दयनीय स्थिति में है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे व गिट्टियां पड़ी होने से इन गांव की ग्रामीणों को भी काफी परेशानी होती हैं। वही माल रोड से बहादुरपुर सुल्तानपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क भी काफी सालों से जर्जर पड़ी हुई है इस सड़क पर निकलने वाले राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में बाढ़ आने से सड़के जर्जर पड़ी हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि योगी सरकार नई सड़के बनवाई जिससे की जनता को समस्या ना हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |