Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर चोर, साथी समेत गिरफ्तार! आस पास के जनपदों में रेकी कर लूट की घटनाओं को देते रहे अंजाम


बाराबंकी। स्वाट ,सर्विलांस व कोतवाली नगर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात सुमैया नगर के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में  अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए। इनमें एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व लूट की नकदी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात पुलिस टीम चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुमैया नगर के पास दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। पुलिस पीछा करते हुए शुगर मिल के पास पहुंची तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पकड़े जाने से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान रघुवीर पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी सदरौना काशीराम कॉलोनी, थाना पारा, लखनऊ के रूप में हुई, जबकि दूसरे साथी अजय दीक्षित उर्फ शुभम पुत्र स्व. ललित निवासी एसटीपी चैराहा, थाना बीबीडी लखनऊ, (मूल निवासी दिबियापुर थाना बिल्हौर, कानपुर नगर) को मौके से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने उनके कब्जे से एक  315 बोर तमंचा  , एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, चोरी की अपाचे बाइक तथा 1500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

जांच में पता चला कि दोनों अभियुक्त एक संगठित चोरी-लूट गिरोह के सदस्य हैं। बीते 31 अक्टूबर  को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई अपाचे बाइक भी इन्हीं के गिरोह ने चोरी की थी। इसके अलावा इस गिरोह की शाहजहांपुर, बरेली, अमेठी और रायबरेली में भी लूट की घटनाओं में इनकी संलिप्तता सामने आई है।

घायल बदमाश रघुवीर पाण्डेय पर लखनऊ के विभिन्न थानों में 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। जबकि अजय दीक्षित उर्फ शुभम के खिलाफ भी 7 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय विजय वर्गीय ने टीम को उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किए जाने की बात कही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |