Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः दर्दनाक हादसा! दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत


अमेठी। जनपद के मुंशीगंज थाना मे कल एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां दो बाइकों की टक्कर मे दो की मौत हो गयी वही एक घायल बताया जा रहा है। रविवार को दोपहर करीब हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त  बाइक को राजमार्ग से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। थाना प्रभारी शिवाकांत  ने बताया कि मौके की परिस्थितियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चालक और वाहन दोनों की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |