अमेठीः मानवता हुई शर्मसार! सड़क किनारे मिला मृत नवजात
November 16, 2025
अमेठी। जनपद मे कल मानवता शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी जहां अंतू रोड स्थित बाईपास के पास सड़क किनारे एक कपड़े में लिपटा हुआ प्री-मैच्योर मृत नवजात मिला। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शिशु को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शिशु को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।इसी दौरान पास में रहने वाले स्थानीय निवासी राम प्रताप गुप्ता ने सबसे पहले इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामले से संबंधित तहरीर भी प्रदान की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिशु का पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और यह भी जांच का विषय है कि मृत शिशु को यहां किसने और क्यों फेंका। पुलिस अब आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अमानवीय कृत्य के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाया जा सके।
.jpg)