Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले दो गिरफ्तार


गौरीगंज/अमेठी। जनपद के कोतवाली गौरीगंज पुलिस को बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने बीते दिन फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले को कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतरब हो कि विमलेश सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पूरे मंशा गूजर टोला थाना गौरीगंज ने थाना गौरीगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनके पुत्र अंकित सिंह बाजार से अपने घर की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी पीछे से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार कर उनके पुत्र को गिरा दिया था तथा वाहन से निकल कर 06 लोगों ने उनके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से असलहे से फायर कर दिया था तथा लोहे की राड से कई वार करके भाग गये थे । वही गौरीगंज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त मो0 जलील पुत्र मुनीर निवासी पूरे सूबेदार मजरे ऐंधी थाना गौरीगंज जनपद अमेठी व व दीपक कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम बरौलिया थाना जामो जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पाण्डेय ने कहा कि  पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि अंकित सिंह से पूर्व की रंजिश थी । पिछले साल अंकित सिंह व जलील के भतीजे जीशान पुत्र इस्लाम एवं उनके अन्य साथियों के साथ मारपीट हुई थी, उसी रंजिश को लेकर अंकित सिंह पर हमला किये थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |