Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मिशन शक्ति 5.0! महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित


अमेठी। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज उन्मूलन, नारी सुरक्षा एवं साइबर अटैक विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्राम सोरांव परभनपुर, विकासखंड शाहगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाधिकारी संजय चैहान एवं उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना तथा समाज में दहेज न लेने और न देने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने कहा जब तक रहेगी दहेज प्रथा, बेटी रहेगी दुखी सदा। महिलाओं को शिक्षित करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि उन्हें दहेज के लिए वस्तु के रूप में न देखा जाए। केस वर्कर रुचि सिंह ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अटैक और नारी सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी तथा कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया। वहीं सुपरवाइजर रोशन लाल ने स्पॉन्सरशिप योजना, बाल सेवा योजना एवं महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबर कृ 1098, 102, 108, 181, 1090, 1076, 112, 1930 कृ की जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रूपा झा और बैंक सखी रानी विश्वकर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |