सरल स्वभाव और मजबूत कार्यशैली के नेता: जन्मदिन पर शहरभर में छाए महापौर विनोद अग्रवाल
महापौर के जन्मदिन पर मुरादाबाद ने जताया आभार, विकास कार्यों की चमक से शहर रोशन
मुरादाबाद महानगर में महापौर विनोद अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
महापौर के जन्मदिन पर उनके साथ केक काटते कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, डॉ विशेष गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और पार्षदगण
सनेश ठाकुर
मुरादाबाद (विधान केसरी)। मुरादाबाद के विकासपुरुष, सरल स्वभाव के जननेता और शहर की नई पहचान गढ़ने वाले महापौर विनोद अग्रवाल का जन्मदिन आज पीलीकोठी कैंप कार्यालय से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह बधाइयों की गूंज के साथ बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। महापौर के जीवन के इस खास दिन पर सत्ता, प्रशासन, व्यापारी समाज, बार एसोसिएशन और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उनके सम्मान में एकजुट दिखे। 17 नवम्बर का दिन मुरादाबाद के लिए बेहद खास रहा। शहर को विकास की नई दिशा देने वाले महापौर विनोद अग्रवाल का 68वां जन्मदिन पीलीकोठी नगर निगम कैंप कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शुभकामनाओं का ऐसा माहौल रहा कि कार्यालय पूरे दिन एक समारोह स्थल में बदल गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर द्वारा केक काटकर की गई। इस अवसर पर कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, आरएसएस प्राण प्रांत प्रमुख ओम प्रकाश शास्त्री, विशेष गुप्ता, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, पार्षद शीरी गुल, सुदेश शुक्ला, प्रिया अग्रवाल, शेखर शर्मा, राम जी, सहित अनेक वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
शहर को पर्यटन की नई पहचान दी
महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के नेतृत्व में मुरादाबाद ने विकास की नई उड़ान भरी है।साहित्य संविधान पार्क हो या हनुमान वाटिका, राम वाटिका हो या वार मेमोरियल महानगर में ऐसे भव्य स्थलों का निर्माण कर उन्होंने मुरादाबाद को पर्यटन के नक्शे पर और मजबूत किया है।। सोवर स्पंदन को दोबारा संचालित कराना भी उनकी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसके साथ ही शहर के प्रवेश द्वारों पर भव्य गेट बनवाकर उन्होंने मुरादाबाद को नई छवि देने का काम किया है। स्मार्ट सिटी मिशन, प्रदूषण नियंत्रण और शहरी सौंदर्यकरण में भी उनका योगदान उल्लेखनीय माना जा रहा है।
लाइनपार क्षेत्र में विकास की नई रोशनी
सीएम ग्रीड योजना के अंतर्गत लाइनपार क्षेत्र में तेजी से हुए विकास कार्यों से वहां के लोगों को बड़ा लाभ मिला है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इतना विकास पहले किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं करवाया। यह क्षेत्र भले ही भाजपा का सुरक्षित वोट बैंक माना जाता रहा हो, लेकिन कामों के कारण महापौर की लोकप्रियता यहां कई गुना बढ़ी है।
सरल स्वभाव और सहज राजनीति का प्रतीक
महापौर विनोद अग्रवाल अपने मिलनसार स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के कारण हर वर्ग में लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की बधाइयों की बाढ़ आ गई।।विरोधी दल भी उनकी कार्यशैली की सराहना करते हैं। अपने कामों और सहज व्यवहार की वजह से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। महापौर विनोद अग्रवाल की पत्नी, स्वर्गीय बीना अग्रवाल, दो बार मुरादाबाद की महापौर रहीं। वह शहर की पहली महिला महापौर भी थीं। उनके निधन के बाद विनोद अग्रवाल ने नगर निगम का नेतृत्व संभाला और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वर्तमान कार्यकाल का डेढ़ वर्ष शेष है और लोगों को उम्मीद है कि आगे की प्राथमिकता जल निकासी, सीवर लाइन और टूटी सड़कों की मरम्मत होगी।
अधिवक्ता समाज और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
उनके जन्मदिन अवसर पर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता, विभिन्न अधिवक्ता अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, निर्यातक महेश चंद्र अग्रवाल,।उप नगर आयुक्त निशा मिश्रा,.सफाई गोदाम प्रभारी सुनील कुमार,.उप नगर आयुक्त रामपाल, मनोज शर्मा, अजय जैन, अभिषेक, नाजिर सौरभ, जॉनी त्यागी, जीशान, हरिओम शर्मा, संदीप नौडियाल, सतीश बाबू, समेत नगर निगम की तमाम कर्मी तथा अनेक गणमान्य लोगों ने महापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नगर निगम के अधिकारीगण महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुएशहर ने अपने विकासपुरुष को दिया सम्मान
आज का दिन महापौर के प्रति जनता के प्यार और विश्वास का प्रतीक बन गया। शहर के विकास, पर्यटन और सौंदर्यकरण के लिए किए गए प्रयासों ने उन्हें आमजन के बीच “विकासपुरी” नाम से प्रसिद्ध कर दिया है।
