कोन / सोनभद्र - विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा अंतर्गत तुमियां चौराहे पर सफाई को लेकर बीते दिनों ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा था जहाँ लोगों ने जमकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग किया था। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार छठ था जहाँ सफाई कर्मी द्वारा नाबालिक बच्चों से कार्य कराया गया था और कूड़े कचरे को नदी में फेककर पानी को दूषित किया गया जिसे ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त था । जिसके क्रम में नाबालिक बच्चों के पिता नंदकेश्वर् व लालमन चेरो ने सूबे के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ,उप श्रमायुक्त पिपरी को शपथ पत्र देकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था किन्तु आज तक उक्त दोषी सफाईकर्मी व जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होना योगीराज में सबसे बड़ा सवाल खड़ा किया है? इसी क्रम में सोमवार तड़के ग्राम पंचायत कुड़वा में रामेश्वर चेरो की अगुवाई में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर एडीओ पंचायत कोन व सफाईकर्मी ओमप्रकाश के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। ग्रामीणों का आरोप है कि एडीओ पंचायत कोन व स्थानीय लोगों के सहयोग से मामले को रफा दफा कराने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है और वहीँ संबंधित जाँच अधिकारी द्वारा उक्त प्रकरण को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके क्रम में स्थानीय लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री को पुन : शिकायती पत्र भेजकर दोषी सफाईकर्मी व एडीओ पंचायत के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है, साथ ही ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा है कि अगर दोषी सफाईकर्मी व एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो ब्लॉक सहित जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामेश्वर चेरो,लालमणि, रामसेवक, ग्राम पंचायत सदस्या सरिता देवी, प्रमोद, नन्दकेश्वर , एड. रामनारायण, रीना कुमारी, कमला, कलावती, चिखुरी देवी आदि लोग शामिल रहे।इस बावत खण्ड विकास अधिकारी कोन डॉक्टर जितेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि उक्त प्रकरण में जाँच अधिकारी नामित कर दिये गये हैं आगे की कार्यवाही जाँच आख्या आने के बाद की जायेगी। अब सबकी निगाहें खण्ड विकास अधिकारी पर टिकी है।
!doctype>
