संग्रामपुरः आवारा सांड राहगीरों के लिए गंभीर खतरा
November 20, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। सड़कों पर भटकते रहने वाले, यातायात को बाधित करने वाले, आपस में फिर जाने वाले आवारा सांड से खतरा बना हुआ है। सरकार द्वारा राहगीरों की सुरक्षा वह किसान की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह गौशाला बनाई गई है। इसके बावजूद भी आवारा सांड सड़कों पर टहल रहे हैं। जिले के विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पर प्रतिदिन दर्जनों सांड मुख्यालय भवन के आसपास डालते रहते हैं। अमेठी से कालिकन आने वाले राहगीरों के लिए भी यही खतरा बना रहे हैं। गुरुवार को देखा गया कि ब्लॉक संग्रामपुर मुख्यालय से एक आवारा सांड जिसके कान में टैग लगा हुआ सड़कों पर डाल रहा है। लेकिन ब्लॉक पर तैनात खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी या इससे संबंधित अधिकारियों की नजर आवारा सांडो पर नहीं पड़ती है। यही कारण है कि संग्रामपुर क्षेत्र में दुर्घटना का कारण भी आवारा सांड ही बना रहे हैं।
.jpg)