लखनऊ। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, नवनिर्मित शौचालयों का उद्घाटन और सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया।
जोनदृ6 में चैक स्टेडियम के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का शुभ उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ जी, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी एवं उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश यादव तथा सुलभ इंटरनेशनल के अध्यक्ष फतेह बहादुर उपस्थित रहे।
नगर निगम लालबाग सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जोनल अधिकारी ओम प्रकाश, जोनल सेनेटरी अधिकारी कुलदीपक यादव तथा एसबीएम टीम की उपस्थिति रही।
कृष्णा नगर स्थित सामुदायिक शौचालय में पार्षद नरेंद्र पाल और जोनल अधिकारी विनीत कुमार ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया और नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।जोनदृ8, वार्ड राजा बिजली पासी प्रथम्पार्किंग नंबर 6 पर बनाए गए नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन जोनदृ8 के जोनल अधिकारी द्वारा किया गया।
जोनदृ8, हिंद नगर वार्ड में गोल मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद सोहन सिंह मोनू, जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सेक्टरदृ14 चैराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पार्ष राम कुमार वर्मा, जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, जोनल सेनेटरी अधिकारी अजित राय, निरीक्षक बृजेश प्रजापति, रुपेन्द्र भास्कर, स्ै। हेड मुकेश त्रिपाठी तथा ैठड प्रतिनिधि पप्पू प्रजापति उपस्थित रहे।जोनदृ2, चारबाग बस स्टॉप में
जोनल सेनेटरी अधिकारी राम सकल यादव और खाद्य निरीक्षक राजेश कुशवाहा ने नागरिकों को स्वच्छ शौचालय उपयोग, नियमित सफाई और जनस्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया।
