Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः उत्साह और उमंग के साथ पीलीभीत में मनाया गया संविधान दिवस, गांधी सभागार में उद्देशिका का पाठन! मुख्यमंत्री के लखनऊ कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी देखी गई


पीलीभीत। जिले में संविधान दिवस उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी सभागार में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी (वि.ध्रा.) प्रसून द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कर संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।गांधी सभागार में राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संविधान दिवस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी देखी और सुनी गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, लेकिन संविधान सभा द्वारा इसे 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों में कर्तव्य बोध, अधिकारों की समझ और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि राष्ट्रहित और लोकहित को ध्यान में रखते हुए संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |