Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः प्रशांत पाण्डेय ने बढ़ाया परिवार व क्षेत्र का मान, हर्ष


प्रतापगढ़। होनहार वीरवान के होत चीकने पातष्की कहावत को चरितार्थ करने वाले प्रतापगढ़ के सपूत विकास खंड  लक्ष्मणपुर व लीलापुर अंचल के दादुपुर पड़ान निवासी प्रशांत पाण्डेय पुत्र भास्कर प्रसाद पाण्डेय सुपौत्र स्व0 भगवत प्रसाद पाण्डेय का भारतीय रेल के (मध्य रेलवे) में डिवीजनल सुपरिटेंडेंट मैटेरियल(डीएमएस)के पद पर चयन हुआ है। प्रशांत के इस सफलता से उनके परिवार व क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। गांव में बधाई देने पहुँचे ग्रामीणों एवं रिश्तेदार व शुभचिंतकों को प्रशांत के सेवानिवृत्त शिक्षक दादा दुर्गा प्रसाद पाण्डेय व बड़े पिता शिक्षक गोविंद प्रसाद पाण्डेय व प्रतापगढ़ शहर में रह रहे बड़े पिता सेवानिवृत्त तहसीलदार शिव प्रसाद पाण्डेय व प्रयागराज में रह रहे प्रशांत के चाचा व्यवसायी दिवाकर प्रसाद पाण्डेय ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।गौरतलब हो कि प्रशान्त बचपन से ही कुशाग्र और शालीन व्यक्तित्व के धनी हैं। बता दें कि प्रशांत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व दादा स्व0 भगवत प्रसाद पाण्डेय(शिक्षक) एवं अपने गुरुजनों को दिया है।प्रशांत ने अपने दादा को याद कर बड़े ही भावुक होकर बताया कि आज हमारे दादा जी हम सबके बीच होते तो, वो बहुत ही खुश होते और मुझे अपार प्रसन्नता होती । बताते चलें कि प्रशांत के ननिहाल चिलबिला में उनके मामा राजीव तिवारी, संजय तिवारी एवं अमित कुमार मिश्र आदि लोगों ने भी बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |