Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः संदिग्ध परिस्थिति में टेण्ट व्यापारी का कर्मचारी लापता, संग्रामगढ़ इलाके में कार व मोबाइल बरामद! व्यापारी ने जतायी कर्मचारी के अपहरण की आशंका, पुलिस ने घटना को बताया संदिग्ध


प्रतापगढ़। रायबरेली के टेण्ट व्यवसायी का कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने छानबीन के दौरान उसकी कार और मोबाइल बरामद किया है। दो थानों की पुलिस उसकी तलाश और छानबीन में जुटी हुई है। रायबरेली जिले के एक टेण्ट व्यवसायी के यहां सुनील जायसवाल लेनदेन समेत अन्य कार्य देखता है। बुधवार को वह टेण्ट की बुकिंग के सिलसिले में लालगंज कोतवाली के भटनी इलाके में आया था। इसके पश्चात वह वापस संग्रामगढ़ की ओर कार से निकला। रास्ते में उसने टेण्ट व्यवसायी को सूचना देकर बताया कि उसके पीछे कुछ लोग लगे हुए हैं और अनहोनी कर सकते हैं। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। घटना की सूचना व्यवसायी ने लालगंज व संग्रामगढ़ पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाभन की बखरी गांव के समीप कर्मचारी की कार और उसका फोन बरामद कर लिया। कार के अंदर एक डायरी मिली है जिसमे पचास हजार रूपये एडवांस दिये जाने की बात लिखी गयी है। मामले को लेकर दोनों थानों की पुलिस जांच में जुटी हुई है। आशंका है कि पैसों को लेकर किसी ने उसका अपहरण किया है। लेकिन पुलिस इस बात को खारिज कर रही है। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि संग्रामगढ़ इलाके में घटना होने की बात कही जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध और लेनदेन का विवाद लग रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |