Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कादीपुर: गुडवर्क! फरार महिला चोर गिरफ्तार


कादीपुर/सुलतानपुर। जनपद के कादीपुर पुलिस को बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार होने के बाद महिला थाने से फरार महिला चोर को आखिरकार कल गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर ने बताया कि  थाना कादीपुर में मु0अ0सं0 59/2025 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत वांछित अभियुक्ता अंजली उर्फ अंतिमा (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्री अजय निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर ने बताया कि उक्त कल दिनांक-05.11.25 को महिला थाना, सुलतानपुर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई थी,वही  फरार अभियुक्ता की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सटीक सूचना संकलन के आधार पर आज दिनांक 06.11.2025 को अभियुक्ता अंजली उर्फ अंतिमा को जनपद अम्बेडकरनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |