Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान, दो जोनों में बड़ी कार्रवाई


लखनऊ। जोन-05 क्षेत्र में सोमवार को एयरपोर्ट नादरगंज चैराहे से पटरी दरोगा खेड़ा तक तथा सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र में फैले अस्थायी अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। टीम ने ठेले, गुमटियों, काउंटरों और खुमचों के रूप में किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 06 ठेले, 03 गुमटी और 04 काउंटर हटाए गए।यह अभियान जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कर अधीक्षक  सभाजीत सिंह, राजस्व निरीक्षक पीयूष तिवारी, प्रवर्तन दल (296) तथा पुलिस बल की उपस्थिति में संचालित किया गया।

वही जोनल अधिकारी जोन-07 रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पॉलिटेक्निक चैराहे से कमता पुलिस चैकी होते हुए बीबीडी चैराहे तक अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले, नाली और सड़क की दोनों पट्टियों पर फैले अस्थायी ढांचों को हटाया गया। टीम ने 4 लोहे के काउंटर, 1 ठेला, 2 सिलेंडर और 10 स्टूल जब्त किए, जबकि 5 काउंटर, 4 ठेले और 3 गुमटी मौके से हटाई गईं। यह कार्रवाई कर अधीक्षक विनय मौर्या और प्रवर्तन दल (296) की उपस्थिति में पूरी की गई।

नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने दोनों टीमों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें और शहर को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |