लखनऊ। एस एस इंटरनेशनल स्कूल, मामपुर, बीकेटी, लखनऊ ,उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् एवं प्राण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ष्लक्ष्य विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश की साझा संस्कृतिष् कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह मा.राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त)उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य वक्ता प्रो शीला मिश्रा अधिष्ठाता विज्ञान संकाय ल. वि. वि, अति विशिष्ट अतिथि रविकांत मिश्र अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी (अर्जुन अवार्ड), कीर्ति विक्रम सिंह क्षेत्रीय निदेशक इग्नू लखनऊ, विशिष्ट अतिथि दुर्गेश त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा एकल अभियान, योगेश तिवारी (उपाध्यक्ष उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् )कार्यक्रम अध्यक्ष प्रवीण सिंह चैहान चेयरमैन एस एस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज आदि प्रमुख लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री जी ने कहा कि हमारी बेटियां विकसित भारत बनाने के लिए सदैव तात्पर्य हैं, आज बेटियों का उत्साह देखकर यह नई अनुभूति हुई एवं नाट्य मंचन के माध्यम से प्राण संस्था ने संस्कार आदर्श, शिक्षा हेतु जो सन्देश दिया है वह अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य वक्ता ने सभी बच्चों से वार्ताकर लक्ष्मणपुरी से लखनऊ तक के इतिहास बारे में विस्तार से बताया। दुर्गेश जी ने बताया कि नाट्य मंचन के माध्यम से मातृशक्ति आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं माँ दुर्गा की स्तुति से प्रारंभ होकर महिषासुर मर्दन एवं हाल ही में विश्व कप महिला क्रिकेट टीम के विजय गाथा तक का सफर तय किया जो विकसित महिला सशक्त महिला के मन्त्र को अंगीकार करता है। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक प्रवीण सिंह चैहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर संस्था के सभी लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो० मंजुला उपाध्याय, डॉ० रमेश त्रिपाठी, डॉ० बी० एन0 पाठक, लोकेश सिंह, अनुराग पाण्डेय, अमन सिंह, ध्रुव, मैत्रीय, प्रमुदित,शिवम, अखिलेश एवं अन्य स्कूल के अन्य कार्यकर्ता बंधु, शिक्षक,छात्र- छात्राएं उपस्थिति रहे। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री प्रवीण सिंह चैहान ने सभी को राष्ट्र प्रथम की भावना को ध्यान में रख कर भारत वर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
