Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का संशोधित वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित


अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) संजय चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के अनुसार जनपद अमेठी में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित समय-सारिणी के साथ जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि  संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 18 जुलाई 2025 से 18 अगस्त 2025 तक ग्राम पंचायतों के आंशिक भागों के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन, मतदाता सूची प्रिंट, बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को कार्यक्षेत्र आवंटन, प्रशिक्षण और स्टेशनरी वितरण का कार्य किया जाएगा। इसके उपरान्त 19 अगस्त 2025 से 29 सितम्बर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे, जिसमें 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। इसी अवधि में हस्तलिखित पाण्डुलिपि भी तैयार की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 19 अगस्त से 22 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, जबकि 23 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025 तक बीएलओ द्वारा इन ऑनलाइन आवेदनों की घर-घर जाकर जांच की जाएगी। इसके बाद 30 सितम्बर से 13 अक्टूबर 2025 तक परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि 14 अक्टूबर से 10 दिसम्बर 2025 तक निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण तथा 11 से 22 दिसम्बर 2025 तक मतदान केन्द्रोंध्स्थलों के क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियों से संबंधित कार्य किए जाएंगे। 23 दिसम्बर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 24 से 30 दिसम्बर 2025 तक अनंतिम सूची का निरीक्षण किया जाएगा तथा दावे एवं आपत्तियां (1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं सहित) प्राप्त की जाएंगी। इन दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसम्बर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक होगा। इसके पश्चात 07 से 12 जनवरी 2026 तक निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार कर कार्यालय में जमा होंगी। 13 से 29 जनवरी 2026 तक पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण और उन्हें मूल सूची में समाहित करने का कार्य किया जाएगा। 30 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक मतदान केन्द्रध्स्थल क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियों से संबंधित कार्य किए जाएंगे और अंत में 06 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के लिए किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सभी कार्यालयों के सूचना पट्ट पर समय-सारिणी प्रदर्शित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान सार्वजनिक अवकाशों में भी कार्यालय खुले रहेंगे और किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में वृद्धि नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |