Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: पुलिस के लिए चुनौती बनी गौकश की गिरफ्तारी


जगदीशपुर/अमेठी। हफ्तों बीत जाने के बाद भी गौकश की गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है पुरानी कहावत है। कि पुलिस पानी का डूबा भी ढूंढ निकालती है। परंतु फरार अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर रहने के चलते जहां अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। तों वहीं पुलिस की लचर कार्यशैली पर सवालिया निशान लगता जा रहा है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पूरे गौहर नया पुरवा के समीप हफ्तो पूर्व जहां पुलिस ने घेराबंदी करके गौकशी की योजना बनाते समय एक अभियुक्त को जवाबी फायर झोंककर रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। तो वहीं उसका दूसरा साथी पुलिस की घेराबंदी तोड़कर मौके से भागने में सफल हो गया था। जिसकी तलाश में हफ्तों से पुलिस दर बदर की खाक छान रही है। परंतु उसका सुराग तक लगाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। एक तरफ योगी सरकार ने अपराधियों पर ऐसा शिकंजा कसा कि अपराधी खुद आत्म समर्पण करके दुहाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ हफ्तों बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी ना होने के चलते आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित  कर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |