Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: उपकेंद्रो पर टीकाकरण को लेकर हुई बैठक


संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र के 14 उपकेंद्र पर टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक हुई बैठक में एएनएम,आशा व आंगनबाड़ी उपस्थित में यह बैठक आयोजित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि बच्चों के जीवित रहने की कुंजी टीकाकरण है।उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए सबसे किफायती तरीका टीकाकरण है। इस लिए टीकाकरण अभियान को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक गुरुवार को सभी 14 उपकेंद्र पर टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक की जाती है और शनिवार व बुधवार को टीकाकरण किया जाता है। टीकाकरण लाभार्थी में गर्भवती महिला, नवजात शिशु से लेकर 5 वर्ष को विशेष प्रकार का टीका लगता है।वही 10 से 16 वर्ष के बच्चों को टीटी का टीका लगाया जाता है।बैठक क्षेत्र के भवसिंहपुर,पुन्नपुर, बड़गांव, कंसापुर,धोए, मिश्रौली माफी सहित 14 उपकेंद्र पर बैठक हुई इनमें मुख्य रूप से एएनएम त्रिशना सिंह,आशा नंदनी,सुनीता,किरन,निशा, सुनीता,बीनू पटेल,पूनम सिंह, अमरावती,कोमल देवी आदि स्वास्थ्य टीम बैठक कर टीकाकरण अभियान की समीक्षा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |