प्रतापगढः धूमधाम से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा
November 06, 2025
प्रतापगढ़। जिले के सांगीपुर क्षेत्र के पूरे नेमधर में गुरुवार से आरम्भ होने वाली श्रीमदभागवत कथा को लेकर गुरूवार को श्रद्धालुओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। आयोजक डॉ0 सर्वेश मिश्र व सावित्री मिश्रा की अगुवाई में निकली कलश यात्रा बसुआपुर देउम पूरब, देउम पश्चिम, बाबा बूढ़ेश्वर नाथ धाम होते हुए घुइसरनाथ धाम पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधिविधान से बाबा घुइसरनाथ का पूजन किया। आज शुक्रवार से अर्न्तराष्ट्रीय कथाव्यास डॉ0 श्याम सुन्दर पाराशर के मुखारबिंद से श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे। संयोजक अभिषेक मिश्र व प्रणव मिश्र ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस मौके पर प्रवीण मिश्र, धर्मेन्द्र शुक्ल, सुधीर तिवारी, संजीत तिवारी अतुल मिश्र आदि मौजूद रहे।
