Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः 18 रनों से 32वीं वाहिनी को एसडीआरएफ लखनऊ ने दी मात! 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच


बाराबंकी। खेल भावना और सौहार्द्र के वातावरण में आयोजित 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन गुरुवार को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता ने पुलिस बलों में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति उत्साह को नई दिशा दी।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी अयोध्या अनुभाग अरुण कुमार श्रीवास्तव रहे। सेनानायक राकेश कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी सातों टीमों के मैनेजरों व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।फाइनल मुकाबला एसडीआरएफ लखनऊ और 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के बीच खेला गया। एसडीआरएफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट पर 102 रन बनाए। जवाब में 32वीं वाहिनी की टीम 84 रन पर सिमट गई। इस प्रकार एसडीआरएफ लखनऊ ने फाइनल 18 रनों से जीतकर चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा किया।एसडीआरएफ की ओर से दीपक कुमार ने शानदार 46 रन, कप्तान अखिल यादव ने नाबाद 29 रन बनाए, जबकि आकाश चाहर ने तीन विकेट झटके। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को चल वैजयंती ट्रॉफी और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर सहायक सेनानायक डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव, रमेश चंद्र यादव, शिविरपाल अभिषेक श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर अमित कुमार सिंह सहित वाहिनी के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |