गाजीपुरः यूनियन बैंक द्वारा द्वारा किया गया वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
November 06, 2025
गाजीपुर। क्षेत्रीय कार्यालय - यूनियन बैंक गाजीपुर ( पूर्व और पश्चिम) द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 5 नवंबर दिन बुधवार को सहजानंद पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया गया, जिसमें दोनों रीजन के समस्त कर्मचारी गण एवं उनके बच्चों ने प्रतिभाग किया क्षेत्र प्रमुख महोदय द्वारा बताया गया कि हर वर्ष क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होता है,जिसमें कई प्रकार के खेल आयोजित होते हैं मुख्तरू क्रिकेट बैडमिंटन रनिंग इत्यादि खेल खेले जाते हैं, और इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी कर्मचारी गण को इनाम एवं बच्चों को गिफ्ट्स बांटे जाते हैं, जिससे खेलो इंडिया को बढ़ावा मिलता है, और सभी कर्मचारी गण चुस्त और दुरुस्त रहते हैं, यह सार्थक प्रयास क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर पूर्व और पश्चिम द्वारा हर वर्ष किया जाता है।
