Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में आज रहा मौसम का सबसे ठंडा दिन


राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी लगातार खराब होती जा रही है। सोमवार को पूरे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 356 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और IMD ने यह जानकारी दी। इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों से पता चला है कि दिल्ली के पांच निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में बताया है, जबकि 29 केंद्रों ने 300 से 400 के बीच आंकड़े के साथ एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की। वहीं चार केंद्रों ने एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की।

राजधानी के 38 एक्यूआई निगरानी केंद्रों में से बवाना ने 419 AQI के साथ सबसे अधिक प्रदूषण स्तर दर्ज किया। ‘गंभीर’ श्रेणी के अन्य क्षेत्रों में नरेला (405), जहांगीरपुरी (404), वजीरपुर (402) और रोहिणी (401) शामिल हैं। सीपीसीबी मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली के तापमान को लेकर IMD ने कहा कि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था और सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 92 प्रतिशत था। राजधानी दिल्ली में आसमान अधिकतर साफ रहेगा। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

हाल के वर्षों की बात करें तो इससे कम न्यूनतम तापमान 29 नवंबर, 2022 को 7.3 डिग्री दर्ज किया गया था। 2023 में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और 2024 में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |