कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर मे 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलायी।
जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि संविधान के उद्देशिका मे निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिये। उन्होंने सभी को प्रस्तावना मे निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। कहा कि हम सभी को संविधान मे निहित मौलिक अधिकारों के साथ साथ मौलिक कर्तव्यों का भी अनुशरण पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवध्राव देवेन्द्र सिंह जिला पर्यटन अधिकारी एम मकबूल सहित सम्बंधित अधिकारीध्कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
