Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना  बृहस्पतिवार दोपहर की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र (उम्र 27 वर्ष), पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम मोहनपुर पंचवास, थाना लालगंज, जनपद आजमगढ़, अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार मे भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है ।पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी मिलते ही विधि कार्रवाई की जाएगी । स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण बढ़ रहे हादसों पर चिंता व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |