Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: चोरों ने मचाया तांडव, नगदी जेवर चोरी


जगदीशपुर/अमेठी। बीती रात अज्ञात चोर चोरी की घटना कारित करने के बाद घर को आग के हवाले करके नौ दो ग्यारह हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुटी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे मुराइन मजरे बाबूपुर सरैंया निवासी राम सजीवन मौर्य ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि मैं दिल्ली शहर मे रहकर काम धंधा करता हूँ।जिस दिन मैं दिल्ली से आया उसी दिन मैं एक निमंत्रण में चला गया था। जब मैं रिश्तेदारी से वापस आया तो देखा कि घर का ताला टुटा हुआं है। बाहर रजाई पड़ी हुई थी। अंदर सामान बिखरा पडा हुआ है।व कमरे में रखा सामान जल रहा था। जब इसकी सूचना आसपास के लोगो को दिया।तब आग बुझाई गई।लेकिन  घर मे रखा सामान जलकर राख हो चुका था तथा बक्से मे रखा नगदी, जेवर भी नदारद मिला जिसकी लिखित शिकायत सुबह भुक्तभोगी ने पुलिस को देकर कार्यवाई की मांग किया। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |