Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: गर्भवती जांच कैम्प मे 88 महिलाओं का हुआ पंजीकरण


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में एचआरपी डे(उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था)के तहत गर्भवती जांच कैम्प लगाया गया ।इस कैम्प में कुल 88 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ जिसमें 21 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया। इन गर्भवती महिलाओं में 8 गर्भवती महिला जिनकी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला चिन्हित हुई। जिन्हें एनीमिया, उच्च रक्तचाप,या अन्य जटिल समस्याएं हैं।सभी गर्भवती महिलाओं को मौसमी फल दिया गया।इस कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि उच्च जोखिम वाली महिलाओं को गर्भावस्था,प्रसव और शिशु की देखरेख के बारे में कार्यक्रम के तहत सलाह दी जाती है ।सभी गर्भवती महिलाओं का वजन, हीमोग्लोबिन, उच्च रक्तचाप, शहर विभिन्न प्रकारों की जांच की जाती है।इन सब जांच के बाद एनीमिया, उच्च रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओ को चिन्हित करके उनकी दवा दी जाती है।इस कार्यक्रम में लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र वर्मा, लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार, एएनएम, आशा बहू आदि का सहयोग शामिल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |