प्रतापगढः एक भी फार्मर रजिस्ट्री न करने वाले बेपरवाह 7 जनसेवा केन्द्र संचालकों का लाइसेन्स हुआ निरस्त
November 17, 2025
प्रतापगढ़। जिले में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु जनपद में विशेष अभियान का आयोजन करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक, लेखपाल, पंचायत सहायक एवं जनसेवा केन्द्र संचालकों द्वारा संयुक्त रूप से अवशेष कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनायी जा रही है। जनपद की प्रगति धीमी होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं कि महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता बरतने वाले कार्मिकों पर तत्काल कार्यवाही की जाये। तद्क्रम में पाया गया कि जनपद के कुल 7 जनसेवा केन्द्र संचालकों द्वारा एक भी फार्मर रजिस्ट्री नही बनाया गया है, जिस हेतु उनके लाइसेंस को निरस्त किये जाने की संस्तुति प्रदान की गयी है। जनपद में जिन 7 जनसेवा केन्द्र संचालकों के लाइसेंस निरस्त किये गये उनमें तहसील लालगंज अन्तर्गत ग्राम औरीपुर नौगीर की सुनीता देवी, ग्राम कटेहती के कृष्ण कुमार धुरिया व ग्राम मादीपुर के लवकुश सिंह, तहसील रानीगंज अन्तर्गत ग्राम कोठियारी के अरूनेश प्रताप यादव व ग्राम पटहटिया कला के उमेश यादव, तहसील कुण्डा अन्तर्गत ग्राम रामदास पट्टी के दिलीप कुमार व मुकुल साहू के नाम सम्मिलित है।
.jpg)