Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: 50 हजार से अधिक ऐप-बेस्ड वर्कर्स की आवाज बुलंद करेगी एसोसिएशन


लखनऊ। इंडिपेंडेंट ऐप-बेस्ड कैब एंड ड्राइवर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। यह एसोसिएशन स्विगी, जोमैटो, उबर, ओला, ब्लिंकिट, अर्बन कंपनी सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के 50,000 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स, ड्राइवरों और होम-केयर वर्कर्स का प्रतिनिधित्व करती है। पत्रकार वार्ता दौरान कौशल सिंह, अध्यक्ष लखनऊ रेडियो टैक्सी चालक संघ ने कहा कि 2020 से टैक्सी का किराया नही बढ़ाया गया है जबकि मॅहगाई दुगनी हो चुकी है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने 2019-20 मे एग्रिगेटर पालिसी बनाई थी जो अभी भी पूरे देश मे लागू नही है। सरकार धीरे काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने एग्रिगेटर पालिसी को संशोधित करने के लिए सुझाव मांगे थे,वे भी सरकार को एसोसिएशन के माध्यम से दे दिये गये थे। कौशल सिंह ने कहा कि कंपनिया कैब ड्राइवर, डिलीवरी पार्टनर्स को अपना वर्कर माने और उनकी सुरक्षा,ईपीाइफ,हेल्थ इन्शोरेंस आदि सुविधा दी जाये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 जल्द लागू करे।

मो. जावेद खान,जनरल सेक्रेटरी, इंडिपेंडेंट ऐप-बेस्ड कैब एंड ड्राइवर्स एसोसिएशन ने कहा कि उनकी मांग है जितने भी गिग वर्कर्स एप्प के माध्यम से काम कर रहे उनको न्यूनतम वेतन से भी कम कमाई, जबकि कमीशन में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, वर्कर्स को एक्सीडेंट इंश्योरेंस और हेल्थ कवरेज दिया जाये,12दृ16 घंटे तक बिना ओवरटाइम और बिना सोशल सिक्योरिटी के काम रहे वर्कर्स को सुरक्षा प्रदान की जाये। मो. जावेद ने कहा कि 30,000 मासिक न्यूनतम इनकम गारंटी सभी गिग वर्कर्स दी जाये ,वेलफेयर फंड में एग्रीगेटर कंपनियों द्वारा 10ः योगदान है जो बढ़ाया जाये तथा यूपी गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड का तत्काल गठन किया जाये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |