Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0!महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति थीम के अंतर्गत श्रीमती रामराजी इंटर कॉलेज, बहोरखा (विकासखण्ड मुसाफिरखाना) तथा ग्राम पंचायत ठेंगहा (विकासखण्ड संग्रामपुर) में आयोजित किया गया। इस दौरान महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना कृके पम्पलेट वितरित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही, महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956, ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर जागरूकता शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओंध्बालिकाओं को मिशन शक्ति के फोल्डर व पम्पलेट वितरित कर अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) कृका भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार (बाल संरक्षण अधिकारी), गुलाब चंद्र, तथा दिनेश कुमार (आउटरीच कार्यकर्ता) सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |