Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः पीएम सूर्य घर योजना व बड़ी परियोजनाओं में लापरवाही पर डीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार! डीएम ने अनुपस्थित दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के दिए आदेश


बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की धीमी प्रगति तथा कम रैंकिंग पर अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की और समयबद्ध ढंग से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजना में जिले की रैंकिंग ‘डी’ आई है, जो बेहद असंतोषजनक है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के 1300 कोटेदारों को हर हाल में योजना का कनेक्शन दिलाया जाए। यदि कोई कोटेदार कनेक्शन लेने से इंकार करता है तो उसकी दुकान निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेश दिया गया कि जिले की सभी 940 ग्राम पंचायतों के प्रधान भी इस योजना से जुड़ें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस महीने कम से कम 400 नए कनेक्शन पूरे किए जाने चाहिए। खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि सभी ब्लॉकों के बीईओ और संबंधित शिक्षकों को कनेक्शन अनिवार्य रूप से दिलाया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में तैनात सभी सरकारी अधिकारीध्कर्मचारी, जिनके निजी आवास बलिया में हैं, उन्हें भी योजना से जोड़ना अनिवार्य होगा। कनेक्शन न लेने पर उनका वेतन रोक दिया जाएगा।आईसीडीएस पोषण अभियान में ‘डी’ रैंकिंग आने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को फटकार लगाई और जल्द से जल्द ‘ए’ रैंक लाने के निर्देश दिए। सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी रैंकिंग सुधारने का आदेश दिया गया। बैठक में अनुपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारीध्समाज कल्याण अधिकारी (विकास) के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।


-जिलाधिकारी ने बड़ी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि खनवरदृनगरादृरसड़ा मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक सड़क चैड़ीकरण का काम प्रगति पर है, लेकिन सड़क पर खड़े पेड़ और बिजली के खंभे अब तक नहीं हटे हैं। उन्होंने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए पीडब्ल्यूडी एक्स-ई-एन को निर्देश दिया कि वन विभाग की देरी की रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी जाए। कहा कि विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद प्रकाश, डीसी मनरेगा रिचा वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |