प्रतापगढ़। जिले में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरान्त तैयार किये गये प्रस्ताव का आलेख्य प्रकाशन के उपरान्त मतदेय स्थलों की सूची को अन्तिम रूप दिये जाने के सम्बन्ध में प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि आयोग के निर्देशानुसर मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन का कार्य दिनांक 29.10.2025 से 04.11.2025 के मध्य पूर्ण कराने के उपरान्त 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन के उपरान्त आलेख्य सूची को अन्तिम रूप दिया जाना है। उन्होने बताया है कि जनपद में सम्भाजन के पहले कुल 2626 मतदेय स्थले थे, सम्भाजन के बाद कुल 266 मतदेय स्थलों की वृद्धि हुई इै, इस प्रकार कुल 2892 मतेदय स्थल हो गये है। इसी प्रकार जनपद में सम्भाजन के पहले कुल 1674 मतदान केन्द्र थे, सम्भाजन के बाद कुल 09 मतदान केन्द्रों की वृद्धि हुई है, इस प्रकार कुल 1683 मतदान केन्द्र हो गये है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि सम्भाजन के उपरान्त विधानसभा रामपुरखास में 373 मतदेय स्थल व 217 मतदान केन्द्र, बाबागंज (अ0जा0) में 372 मतदेय स्थल व 224 मतदान केन्द्र, कुण्डा में 419 मतदेय स्थल व 217 मतदान केन्द्र, विश्वनाथगंज में 473 मतदेय स्थल व 288 मतदान केन्द्र, प्रतापगढ़ में 412 मतदेय स्थल व 217 मतदान केन्द्र, पट्टी में 445 मतदेय स्थल व 295 मतदान केन्द्र तथा विधानसभा रानीगंज में 398 मतदेय स्थल व 225 मतदान केन्द्र हो गये है। बैठक में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों से कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में कोई सुझाव या प्रस्ताव देना हो तो आज दिनांक 17 नवम्बर तक अवश्य उपलब्ध करा दें नही ंतो दिनांक 18 नवम्बर को मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियो ंसे कहा कि जो भी मतदेय स्थल बनाये गये है उनका एक बार भ्रमण कर लें जिससे बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी मिल सके और यदि कहीं कोई कमी है तो उसे दुरूस्त करा लें।
बैठक में जिलाधिकारी समस्त राजनैतिक दलों से कहा कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) चल रहा है, यदि कहीं पर कोई समस्या आ रही है तो सम्बन्धित अधिकारी को अवगत करायें जिससे उसका निराकरण कराया जा सके। बूथों पर बीएलए की नियुक्ति करके सूची उपलब्ध करा दी जाये, एसआईआर कार्यक्रम में सभी राजनैतिक दल अपना सहयोग अवश्यक करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित राजनैतिक दलों में सांसद प्रतिनिधि बी0एल0 वर्मा, भाजपा के विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, विधायक रामपुरखास के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, विधायक पट्टी प्रतिनिधि आर0के0 भीम, कांग्रेस के डा0 नीरज त्रिपाठी, सपा के अब्दुल कादिर जिलानी व विकास यादव, सीपीएम के लाल बहादुर तिवारी, अपना दल एम के ज्ञानेन्द्र वर्मा, अपना दल एस के परमानन्द मिश्र, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राजकुमार सिंह, बसपा के सादिक अली व अनवर अली उपस्थित रहे।
