Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुंबई में 22 साल की मॉडल से छेड़छाड़


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक मॉडल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक 22 वर्षीय महिला ने अपने सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न की घटना का ज़िक्र करते हुए मुंबई पुलिस से मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम और X प्रोफाइल पर हुई घटना का विवरण दिया और अपने दर्द को साझा किया है। इसके बाद X पर मुंबई पुलिस ने महिला से संपर्क किया है। मॉडल ने बताया है कि बुधवार की रात गोरेगांव (पश्चिम) इलाके में उसके साथ छेड़छाड़ हुई और एक अज्ञात शख्स ने उसे पीछे से गलत तरीके से छुआ।

महिला ने बताया है कि बुधवार की रात गोरेगांव (पश्चिम) स्थित रेडिसन होटल के पास फ्लाईओवर पार करते समय वह फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पीछे से गलत तरीके से छुआ। पीड़िता ने बताया कि वहां से गुजर रहे किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की और न ही पुलिस के आपातकालीन नंबर '100' से उसे कोई जवाब मिला।

पीड़ित महिला ने अपने पोस्ट में लिखा- "चलते समय मैं अपने आस-पास की गतिविधियों को लेकर बेहद सतर्क थी। एक आदमी ने पीछे से मुझे गलत तरीके से छुआ, आक्रामक तरीके से, खुलेआम छुआ और पुल पार करते हुए, गुज़रती गाड़ियों के बीच से भाग गया। मैं पूरे समय जोर-जोर से चिल्ला रही थी। मानवीय शिष्टाचार के चलते सड़क पर एक भी व्यक्ति ने मेरी मदद करने का फैसला नहीं किया। मैंने उस आदमी का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन वह गायब हो गया। मैं सड़क के बीचों-बीच थी, रो रही थी, मदद के लिए चीख रही थी।"

महिला ने आगे बताया- "मेरी अगली इच्छा पुलिस को फोन करने की हुई, लेकिन एक भी फोन नहीं उठा। कोई हेल्पलाइन नंबर नहीं उठा, जो महिला-पुरुष सुरक्षा के लिए बनाया गया था, या सामान्य पुलिस हेल्पलाइन का भी कोई जवाब नहीं आया। मुद्दा यह है, मुंबई जैसे शहर में, जहां इसे दूसरे शहरों से ज़्यादा सुरक्षित माना जाता है, बीच सड़क पर एक आदमी ने एक लड़की को छूने और उसे आघात पहुंचाने की हिम्मत की। और कोई भी इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।"

एक्स पर पीड़ित महिला के पोस्ट के जवाब में, मुंबई पुलिस ने उनसे निजी तौर पर अपने कांटैक्ट डिटेल्स को साझा करने को कहा ताकि वे मामले की जांच कर सकें। फिलहाल मुंबई पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और पीड़ित महिला से पुलिस ने संपर्क किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |