Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः सपा मुखिया अखिलेश यादव सपने देखना छोड़ दें 2027 में होगी नो एंट्री- संजय सिंह गंगवार


पीलीभीत। रामा इंटर कॉलेज मैदान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गाना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि 2027 में सपा की नो एंट्री रहेगी उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को अपना समर्थन देने का एक बार फिर निर्णय लिया है जनता ने भी हाथ उठाकर कमल के फूल को खिलाने का समर्थन दिया उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सहित पूरी विपक्ष बिहार चुनाव के नतीजे के बाद हास्य पर आ गई है और 2027 में वही हश्र होगा जो बिहार में विपक्ष का हुआ है उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव सपना देखना छोड़ दें कि उनको प्रदेश में सत्ता हासिल होगी उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है ऐसी स्थिति में सपा को यह सपना नहीं देखना चाहिए कि उनकी सत्ता में वापसी होगी। और उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई मंत्री और विधायक जिले में रहे हैं लेकिन किसी ने भी विकास कार्यों में रुचि नहीं दिखाई राज्य मंत्री ने कहा कि पिछले 7 साल के कार्यकाल में उन्होंने विकास के क्षेत्र में कई नए आयाम पैदा किए हैं जिसमें खास तौर पर खमीर प्लांट की स्थापना, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, नर्सिंग कॉलेज की स्थापना आदि महत्वपूर्ण कार्य हैं उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक महीने में खमीर प्लांट के शुभारंभ के साथ ही बायोफ्युल रिफाइनरी का प्लांट भरा पचपेड़ा में लगने जा रहा है। जिसकी आधारशिला प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आधारशिला रखवा जाने की तैयारी हैं।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि आज की पदयात्रा एवं जनसभा ऐतिहासिक है और इससे साफ लगता है की क्षेत्र की जनता का भाजपा की डबल इंजन सरकार में पूर्ण आस्था है उन्होंने भाजपा के बूथ स्थल से लेकर मंडल से जिला स्तरीय अधिकारियों तक उनके कार्यों की सराहना की कार्यक्रम में संयोजक दिनेश पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी के सभी जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल मंत्री सहित वरिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |