बीसलपुर। बीसलपुरदृपीलीभीत मार्ग स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई, जिसमें सुभाष हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीतकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. सी. सेमवाल ने किया। स्कूल परिसर में सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की मौजूदगी ने माहौल को खुशनुमा बनाए रखा।
प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों ने दौड़, स्पून रेस, सैक रेस, डंकी रेस और रिले रेस जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। बालक तथा बालिका वर्ग में रिले रेस विशेष आकर्षण रही, जिसमें हाउस टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। महिला स्टाफ ने भी स्पून रेस में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति ने किया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
.jpg)