Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बिना लाइसेंस श्वान पालन पर नगर निगम लखनऊ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 20000 रुपये जुर्माना वसूला


लखनऊ। शहर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस संबंधी नियमों को लेकर नगर निगम अब सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में शनिवार सुबह नगर निगम द्वारा जोन-7 अंतर्गत इंदिरानगर सहित कई क्षेत्रों में पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण विभागीय की टीम द्वारा सुबह 6रू30 बजे प्रारंभ किया गया। अभियान में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड एवं निगम कर्मी अभिनव भारती, फुरकान, शिवेक, रामकुमार, उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान बिना लाइसेंस श्वान पालने के मामले सामने आने पर 4 व्यक्तियों से कुल 20000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के साथ ही मौके पर ही 2 लाइसेंस भी जारी किए गए।

अन्य दो लोगों के लाइसेंस एंटी रैबीज वैक्सीनेशन पूर्ण ना होने के कारण नहीं बनाया गया इसके अलावा  एक देशी  कुत्ते को अस्थाई रूप से जब्त किया गया, जिसे बाद में निर्धारित जुर्माना अदा करने पर छोड़ा गया। कुल मिलाकर 21200 रुपये नगर निगम कोष में जमा किए गए। कई लोग ऐसे मिले जिनका लाइसेंस तथा वैक्सीनेशन पूर्ण था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |