Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः 15 वां वार्षिकोत्सव व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं नागरिक अभिनंदन समारोह पूर्वक हुआ संपन्न


प्रतापगढ़। जनपद में मंगलवार 18 नवम्बर को नवी मुंबई एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरा (रानीगंज), बासुपुर गांव के समीप चैराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विशेष नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि उक्त शिविर में पहुँचने वाले वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण सहित मुफ्त में जांच की गई एवं मुफ्त में दवाएं भी वितरित हुई, गौरतलब हो कि उक्त शिविर कार्यक्रम विगत 14 वर्षो से होता आ रहा है इस तरह का कार्यक्रम अपने जन्मदिन पर रमेश त्रिपाठी करते आ रहे हैं।विदित हो कि शिविर में आये सभी मर्ज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों एवं वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।उक्त शिविर में प्रतापगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम से सुरेश कुमार मौर्य ने भी एचआइवी  जागरुकता अभियान के तहत कुछ मरीजों का परीक्षण भी किया। कार्यक्रम में कुछ विशिष्ट लोगों को साल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया । उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह और  प्रो. शिवाकांत मौजूद रहे। उक्त संस्था द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के कर कमलों से प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत तीन सौ बच्चों को बैग, स्टेशनरी (शैक्षणिक सामग्री)सहित वितरण किया गया। शिविर में संस्था के संस्थापक रमेश त्रिपाठी जी ने आए हुए सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। उक्त शिविर कार्यक्रम का कुशल संचालन विमल चंद्र मिश्र ष्दीपष् ने किया। कार्यक्रम में अयोध्या से पधारे संत देवेंद्र पाठक व सरयू मां की आरती करने वाले संत जी ने भी शिरकत किया। बताते चलें कि उपस्थित सभी मंचस्थ गणमान्य लोगों ने रमेश जी को  जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम की सराहना करते हुए हुए उन्हें बधाई दी। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ,शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान कथाव्यास मधुकर जी , कई विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत द्विवेदी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद तिवारी,प्रेमनारायण मिश्र सहित स्थानीय पत्रकार बंधु व तमाम सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |