Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः छात्र बेहोश, रोडवेज चालक ने रास्ते में उताराय चैकी इंचार्ज हंडौर की तत्परता से बची जान


लीलापुर/प्रतापगढ़। मंगलवार की देर शाम प्रतापगढ़ से परीक्षा देकर लौट रहे सलोन करहिया बाजार निवासी गौरव मिश्र पुत्र घनश्याम मिश्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रोडवेज बस में ही छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोप है कि बस चालक ने संवेदनहीनता दिखाते हुए बेहोश छात्र को हंडौर के पास सड़क किनारे उतार दिया और बस लेकर आगे बढ़ गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर चैकी इंचार्ज हंडौर हरेन्द्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहोश छात्र का प्राथमिक उपचार कराया, जिससे उसकी हालत में सुधार आया। इसके बाद छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने छात्र को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। चैकी इंचार्ज हरेन्द्र सिंह का कहना है कि छात्र को प्राथमिक उपचार दिलाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदना की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |