Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर डिप्टी सीएम ने निकाली पदयात्रा


आलमबाग। लखनऊ कैंट विधायक व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय राय के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 11 बजे श्रृंगार नगर संत निरंकारी भवन से सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी फॉर रन के तहत पदयात्रा निकाली गई । यह पद यात्रा श्रृंगार नगर होते हुए सर्राफा मार्केट, आलमबाग चैराहा,टेढ़ी पुलिया होते हुए मवैया चैराहे पर समापन हुआ । इस दौरान प्रत्येक चैराहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को फूल माला पहना और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि उठो जवानों नशा छोड़ो कदम बढ़ाओ और स्वस्थ्य भारत की स्थापना करो इस दौरान भारी संख्या में यात्रा में सम्मिलित भाजपा कार्यकर्तागण एवं एनसीसी कैडेट्स छात्रों में हाथों में तिरंगा झंडा ले भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारे जमकर लगाए ।इस अवसर पर पदयात्रा में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपुत,पार्षद गिरीश मिश्रा,मीडिया प्रभारी राजीव तिवारी,हरशरण लाल गुप्ता,सचिन वैश्य समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |