Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: दुकान पर बैठी महिलाओं ने मां बेटी को जमकर पीटा


आलमबाग। आशियाना क्षेत्र में रह रही मां बेटी ने सोमवार दोपहर गैरजनपद से आई एक महिला की जमकर पिटाई कर दी,पीड़िता ने हमलावर मां बेटी से केवल अपने पति की जानकारी मांगी थी।पीड़िता की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने मां बेटी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।मूलरूप से जनपद गोरखपुर बेटिहाता की रहने वाली वसुंधरा सिंह के अनुसार वह अपने पति अनुराग दुबे के बुलाने पर सोमवार दोपहर करीब 12रू30 बजे जनपद गोरखपुर से लखनऊ बंगला बाजार स्थित अपने पति के प्रतिष्ठान पर अपनी मां संग पहुंची थी। वहां इंदु सक्सेना अपने बेटी दीक्षा के साथ मौजूद थी और उनके पति नदारद थे जिसपर पीड़िता ने दुकान पर मौजूद महिलाओं से अपने पति के विषय में पूछा और अपने को उनकी पत्नी बताया तो मां बेटी आक्रोशित हो गई और भद्दी भद्दी गालियां देने लगी जिसपर पीड़िता ने विरोध किया तो मारपीट करने लगी आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उनकी मां का गला दबा दिया इस मारपीट में उनके गले से सोने की चेन भी गिर गई, पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो मां बेटी ने धमकी देते हुए दुकान के बाहर भगा दिया। पीड़िता ने कंट्रोल नंबर पर सूचना दे आशियाना थाने पर पहुंच मां बेटी के खिलाफ नामजद शिकायत की है। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |