Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः 13 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हुआ विचार विमर्श


बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश ध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झां के आदेश एवं हरीश कुमार, अपर जनपद न्यायाधीशध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया की अध्यक्षता में मंगलवार को एडीआर भवन दीवानी न्यायालय बलिया में जनपद के समस्त बैंक प्रबंधकगण की बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गई। 13 दिसंबर को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के लिए चर्चा की गई। अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव हरीश कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एनपीए एकाउंटस से संबंधित नोटिसों को शीघ्र-अति-शीघ्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया को प्रेषित करें। जिससे की प्राप्त नोटिसों को समय से तामिला कराया जा सके तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि से करना सुनिश्चित करें। 

बैठक में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक साहिल खान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक संतोष कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक- ।। के प्रबंधक भोला पाठक एवं एलडीएम ऑफिस के असिस्टेंट अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |