Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः ए.डी. डांस एकेडमी की टीम ने नेशनल लेवल डांस चैंपियनशिप में किया शहर का नाम रोशन! बच्चों की मेहनत और लगन से हासिल किया राष्ट्रीय स्तर पर स्थान


बीसलपुर। ए.डी. डांस एकेडमी की टीम ने 4 और 5 अक्टूबर को ग्वालियर के द लोटस गार्डन में आयोजित नेशनल लेवल डांस चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई। यह उपलब्धि बच्चों की कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है।टीम के कोरियोग्राफर सुधीर ने बताया कि बच्चों ने लगातार अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बच्चों की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है।

टीम में सान्या, काव्या, शिवांशी, प्राक्षी, संध्या, शुभी और आराध्य शामिल हैं। इन नन्हे कलाकारों ने अपनी कला और समर्पण से सबका दिल जीता और शहर की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |