Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः दबंगों ने युवक सहित उसके परिवार जनों को पीटा, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में रहने वाले युवक के घर बीते पांच दिन पूर्व दबंगों ने लाठी डंडे से  युवक सहित उसके परिवार जनों की पीटाई कर फरार हो गए। जिसके पश्चात पीड़ित युवक ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है।आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर एम निवासी निखिल शुक्ला, पुत्र नवल किशोर शुक्ला के अनुसार बीते 26 सितंबर की रात्रि 10 बजे  लाठी डंडे से लैस दबंगों ने उसके घर हमला कर उसे और परिवार जनों को पीट उसके सिर पर डंडे से हमला कर लहुलुहान हालत में छोड़ फरार हो गए। वही पीड़ित का कहना था आरोपित दबंगों की फुटेज उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। वही पीड़ित का कहना था उसे आशंका है कि आशियाना कालोनी निवासी रामौतार यादव , सौरभ यादव, दीपक यादव ,अभय यादव व उसके साथ अन्य लोग ने उसके और परिवार पर हमला किया था तथा हमारे दोनो ऑटो रिक्शा मे तोड़फोड कर उन्हे क्षतिग्रस्त क्षति पहुचाई घटना के दौरान आरोपियो ने कई बार धमकी दी कि जान से मार देंगे तुमको व तुमारे परिवार को मुझे अशंका है कि अभय व उसके साथी ने जो घटना किया है इसमे रामौतार व इनके लड़को के कहने पर किया था । जिसके चलते उसने स्थानीय आशियाना थाने में लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |