Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः लोहिया विधि विश्वविद्यालय सुरक्षा गार्ड के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 50 हजार रूपये, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में संचालित एक निजी विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड के खाते से जालसाजों ने 50 हजार रूपये पार कर दिया।  आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सालेह नगर बंगला बाजार निवासी अविनय यादव पुत्र स्व० शारदा प्रसाद के अनुसार वह थाना क्षेत्र में संचालित डा0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं । बीते 6 सितम्बर को उसने विडियो कालिंग पर फ्लिप कार्ट पर लाक बुक किया था जिसका रुपये वापस कराने के लिये बात हुयी थी । आरोप है कि रुपये वापस न होने की जगह जालसाजों ने उल्टे ही उसके खाते से 50 हजार रूपये काट लिये थे जिसकी जानकारी होने पर उसने साइबर सेल सहित स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |