Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बदायूं: साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान


बदायूं। दिनों-दिन बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक विशेष साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, थाना साइबर क्राइम व प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार, साइबर सेल जनपद बदायूँ के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी नवीनतम धोखाधड़ी तकनीकों से बचने के लिए जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को मोबाइल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, फर्जी कॉल्स, ओटीपी फ्रॉड आदि के माध्यम से ठगने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्डिजिटल अरेस्टश् जैसी घटनाएं, जिसमें खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को धमकाया जाता है, भी तेजी से सामने आ रही हैं।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बताया गया कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें, साइबर क्राइम से जुड़ी किसी भी गतिविधि की तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर रिपोर्ट करें। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की धमकी या भय दिखाने वाले कॉल को गंभीरता से लें और उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं में साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाना एवं उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना था। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया।जनपद पुलिस का यह प्रयास निश्चित रूप से साइबर अपराधों की रोकथाम में एक सकारात्मक कदम सिद्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |