Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः शताब्दी वर्ष पर मनियर में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन


मनियर/बलिया। राष्ट्रीय स्वयं संघ के 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शायं काल आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मनियर इंटर कॉलेज के स्व0 गीता सिंह सभागार से पथ संचलन  किया। घोष के साथ पथ संचलन शुरू हुआ जो मनियर इंटर कॉलेज से निकलकर मनियर थाना होते हुए चांदू पाकड़ ,बिचली मठिया, बड़ी बाजार ,परशुराम स्थान, गुदरी बाजार, पुराना कोऑपरेटिव बैंक चैराहा, हरिजन बस्ती ,मनियर बस स्टैंड होते हुए पुनः मनियर इंटर कॉलेज पर जाकर संपन्न हुआ। कोआपरेटिव बैंक के पुर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह ने इण्टर कालेज के गेट अपने साथियों के साथ आर एस एस कार्यकर्ताओं पर फुल वर्षा कर उत्साहवर्धन किया इसके पूर्व सभागार में कार्यकर्ताओं को उद्बोधन करते हुए प्रांत कार्यवाह विनय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष के कार्यकाल को पूरा कर लिया है 2014 में सत्ता परिवर्तन कर लिया लेकिन अभी भी व्यवस्था परिवर्तन करना है ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष के अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद अगले 100 वर्ष का कार्यक्रम निर्धारित करती है जिसमें उन्होंने आगे के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला जिसमें अनुशासन ,पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य सहित  आदि मुद्दे रहे। इस मौके पर जिला प्रचारक अखिलेश्वर ,सह जिला कार्यवाह सौरभ सिंह, जिला मुख्य मार्ग संपर्क प्रमुख रविनेश सिंह ,नगर संग चालक देवेंद्र वर्मा, खण्ड  संघचालक पूर्व प्रधानाचार्य हरे राम सिंह,  खंड कार्यवाह सतीश सिंह, सह खंड कार्यवाह एवं कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक कमलेश तिवारी सहित आदि लोग रहे। जगह-जगह लोगों एवं मातृ शक्ति ने पुष्प वर्षा किया।  मनियर पुलिस सुरक्षा के दृष्टि से पथ संचलन के साथ-साथ चलती रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |