बाराबंकी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. सुधीर कुमार सिंह सिद्धू की द्वितीय जयंती पर मंगलवार को सफेदाबाद स्थित मातृ पितृ सदन वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर सिद्धू के पुत्र जयदीप सिंह सिद्धू (जिला अध्यक्ष, उद्योग व्यापार संगठन) और गुरुदीप सिंह सिद्धू (वरिष्ठ भाजपा नेता) ने वृद्धाश्रम के 110 निवासियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि “सिद्धू का जीवन राष्ट्र, समाज और पार्टी के प्रति समर्पित रहा, वे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे।वहीं, राजरानी रावत ने कहा कि सिद्धू सदैव जनसेवा की प्रेरणा मिली, उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में अजीत सिंह, रोहित सिंह, डॉ. विवेक वर्मा, भूपेंद्र शुक्ल, अभिषेक सिंह, शिल्पी सिंह, ऊषा शर्मा, विष्णु प्रभाकर, सूरज वर्मा, सुशील गुप्ता, कृपाशंकर शुक्ल, परिणय श्रीवास्तव, रामप्रकाश श्रीवास्तव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
