बाराबंकीः छठ पूजा मेले में झूले से गिरा किशोर, दर्दनाक मौत
October 28, 2025
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के हबलपुर गांव में सुमली नदी किनारे आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सोमवार देर शाम जम्पिंग झूले में झूलते समय एक किशोर की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बसंतापुर निवासी विमलेश ( 17 ) अपने साथियों के साथ छठ पूजा कार्यक्रम देखने गया था। मेले में लगे जम्पिंग झूले में झूलते समय वह अचानक गर्दन के बल गिर पड़ा, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोटें आईं। साथियों ने उसे तत्काल सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया, जहां डॉ. रिजवान शेख ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की मृत्यु करीब 17 वर्ष पूर्व हो चुकी है।प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि झूले में दुर्घटना के दौरान किशोर की गर्दन में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
