Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: टीकर माफी पंचायत भवन में लगी पुलिस की पाठशाला


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर के टीकर माफी चैकी क्षेत्र के पंचायत भवन टीकर माफी में  पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें थाना प्रभारी संग्रामपुर अखिलेश सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनजान लाइक समर्थन देने के लिए रोका साथ ही अनजान नंबर से आने वाले वीडियो कॉल ना उठाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आज कि अगर आप साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टिंग  और बुलिंग के बारे में जागरुक है तो आप ठगी का शिकार नहीं हो सकते। आपके मोबाइल पर वॉइस कॉल वीडियो कॉल अनजान हूं तो उसे परहेज करना चाहिए लालच में नहीं आना चाहिए। यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता दिवस के रूप में कानून के प्रति लोगों को जागरूक होने के लिए पाठशाला चलाई गई। इस कार्यक्रम में चैकी प्रभारी संजीव कुमार, उपनिरीक्षक थाना संग्रामपुर राम प्रकाश यादव, टीकर माफी ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह और ग्राम वासियों ने पंचायत भवन पहुंचकर नए कानून के बारे में जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |